संतोष गंगवार पर अखिलेश, माया, प्रियंका का वार, उत्तर भारतीयों को बताया था ‘अयोग्य’ !

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बरेली/लखनऊ: बरेली से सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के एक बयान के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है. तमाम विपक्षी दलों ने उनके बयान को आधार बनाकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. दरअसल, संतोष गंगवार ने कहा था कि, नौकरियां तो हैं लेकिन उनके लिए योग्य उम्मीदवार नहीं हैं.

उत्तर भारतीयों की योग्यता पर सवाल उठाया
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने कहा कि, अखबारों और खबरों में आता है कि, रोजगार कम हैं लेकिनदेश में रोजगार की कमी नहीं है. इतना ही नहीं उत्तर भारतीयों पर बोलते हुए गंगवार ने कहा कि, काम में उत्तर भारतीयों की योग्यता को लेकर सवाल उठते हैं. लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि, योग्य व्यक्ति नही हैं.

प्रियंका ने साधा निशाना
संतोष गंगवार के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हंगामा मच गया. प्रियंका गांधी ने गंगवार के बयान की आलोचना की है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘5 साल से आपकी सरकार है आप नौकरियां पैदा नहीं कर पाए, जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं. नौजवान रास्ता देख रहे है कि, सरकार कुछ करे जो कि, नहीं किया गया. आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बचत नहीं सकते’.

मायावती बोलीं अति शर्मनाम बयान
संतोष गंगवार के बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी निसाना साधा है बयान को बेहद शर्मनाक बताते हुए मायावती ने कहा है कि, ‘देश में छाई आर्थिक मंदी आदि की गंभीर समस्या के सम्बंध में केन्द्रीय मंत्रियों के अलग-अलग हास्यास्पद बयानों के बाद अब देश व खासकर उत्तर भारतीयों की बेरोजगारी दूर करने के बजाए यह कहना कि रोजगार की कमी नहीं बल्कि योग्यता की कमी है, अति-शर्मनाक है जिसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए’.

गंगवार ने युवाओं का दिल तोड़ा: अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गंगवार के बयान पर कहा है कि, यो बयान देश केयुवाओं का दिल तोड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि, ‘बीजेपी के मंत्री ये कहकर युवाओं को मनोबल तोड़ रहे. देश में रोजगार की नहीं बल्कि काबिल युवाओं की कमी है. अगर एक क्षण को ये झूठी बात मान लें तो क्या युवाओं को काबिल बनाने का दायित्व सरकार का नहीं. दरअसल, कमी काबिल युवाओं की नही देश-प्रदेश में काबिल सरकार की कमी है’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *