लखनऊः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में रहने वाले गैर भारतीय नागरिकों को चेतावनी दी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर जरूरत पड़ने पर यूपी में भी एनआरसी को लागू किया जा सकता है.
असम एनआरसी पर कही यह बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कोर्ट के आदेश को लागू करना साहसिक निर्णय है. हम लोगों को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसके लिए बधाई देना चाहिए. अगर जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश में भी ऐसा करेंगे.’ उन्होंने यह भी कहा, ‘असम में जिस तरह से एनआरसी को लागू किया गया है, वह सीखने वाला है.
अनुभव से करेंगे शुरुआत
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम एनआरसी से एक अनुभव लेते हुए हम भी यूपी में इसकी शुरुआत कर सकते हैं. योगी ने कहा कि यह भारत की सुरक्षा के लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण हैं.
