खेसारी लाल और सपना चौधरी के बीच हुआ डांस का मुकाबला, Video हुआ वायरल

अपना एनसीआर मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं, और इस बार की वजह है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ का डांसिंग वीडियो, जी हां हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी और भोजपुरी किंग खेसारी लाल यादव का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. सपना चौधरी इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के मशहूर गाने ‘ठीक है’ पर कमर हिलाती नजर आ रही हैं. वीडियो में सपना चौधरी ने ऑरेंज कलर का सलवार सूट पहन रखा है.  वहीं खेसारी लाल यादव ने टी-शर्ट और जींस पहनी है. साथ ही हैट लगाई हुई है. दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में डांसिंग मुकाबला कर रहे हैं. गाना देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बता दें. ठीक है गाना खेसारी लाल यादव के साल 2018 के सुपरहिट गानों में से एक है. इस गाने के कई वर्जन उन्होंने गाया है और ये सारे गाने खूब पसंद किए गए हैं, बता दें, सपना चौधरी के डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *