नई दिल्ली : सपना चौधरी अकसर अपने फैन्स के लिए नए-नए सरप्राइज लेकर आती हैं. भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा में धूम मचाने वाली सपना चौधरी होली पर अपने फैन्स के लिए जायकेभरा तोहफा लेकर आ रही हैं. सपना चौधरी ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म वीमेट के साथ एक वीडियो शूट किया है और यह वीडियो होली के खास मौके के लिए है. वीमेट की होली कैंपेन में सपना चौधरी देसी अवतार के जरिए लोगों को दीवाना बनाने वाली हैं.
सपना चौधरी के इस वीडियो को मुंबई के मलाड इलाके में फिल्माया गया और यह गीत ग्रामीण परिवेश में है. यह भारत में होली का देसी रंग प्रस्तुत करता है जिसमें लोग गीत पर थिरकते हुए और समोसे-जलेबी के मजे लेते हुए दिखेंगे. इस वीडियो में सपना चौधरी को पानी की बौछार और रंगों के त्यौहार की मस्ती करते हुए देखा जा सकता है.
सपना चौधरी मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्ती हैं. वह बिग बॉस के 11 वें सीजन में नजर आई थीं और इसके अलावा ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘नानू की जानू’ जैसी बालीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं. सपना चौधरी ने कहा, ‘वीमेट का होली गीत बहुत ही मजेदार है.’ वीमेट की एसोसिएट डायरेक्टर निशा पोखरियाल ने कहा कि सपना चौधरी अपनी ‘देसी पहचान’ के कारण इस म्यूजिक वीडियो के लिए स्वभाविक पसंद थी.’
