Teacher Recruitment 2022: यूपी में सरकारी टीचर (UP Teacher Govt jobs) की नौकरी (Sarkari Naukri) तलाश कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. इसके (UP Teacher Govt jobs) लिए यूपी सरकार (UP Govt Jobs) 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 7000 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, लेक्चरर और प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती (Teacher Recruitment 2022) करने की तैयारी कर रही है.
यह भर्ती (Teacher Recruitment 2022) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले शुरू किए जाने की संभावना है. हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार इस भर्ती को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 12 दिसंबर तक रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल पर उलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए थे.
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और लेक्चरर (PGT) 5000 पद खाली हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) साल 2022 के लिए दो बड़ी भर्तियां (UP Govt Jobs) शुरू करने जा रही है. इसके लिए जनवरी माह के अंत तक आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. साथ ही अगले 10 दिनों में स्टाफ नर्स पुरुष के लगभग 448 पदों पर भर्ती (UP Govt Jobs) के लिए आवेदन शुरू हो सकती है.
