राज्य में 1 सितंबर से खुलेंगे 6 से 8वीं कक्षा के स्कूल, बच्चों के भेजने से पहले जानिए गाइडलाइन

अपना लखनऊ जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में पूर्ण वीकेंड लॉकडाउन को खत्म किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शनिवार की बंदी को खत्म किया जा रहा है. हालांकि रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी. इसके साथ ही राज्य में 1 सितंबर से स्कूल खोले जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल छोटे बच्चों के स्कूल खोलने पर विचार नहीं किया जा रहा है, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा 6 से 8वीं तक की कक्षाओं में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए.

यूपी मैप नमो ऐप के जरिए 2022 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के मुद्दों पर नजर रखी जाएगी. साथ ही विधायकों के कामकाज पर भी फीडबैक लिया जाएगा. मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती रही है.

हमारे प्रधानमंत्री जी नमो ऐप के जरिए हमेशा लोगों से जुड़े रहते हैं और इस बार 2022 के चुनाव में भी नए तरीके से इसका इस्तेमाल होगा. प्रधानमंत्री जी का ऐप है, वह हमेशा लोगों से इस ऐप के जरिए से जुड़े जोड़ते हैं और इस बार इसे और बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *