6 दिसंबर: अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

अयोध्या: विवादित ढांचे की 26वीं बरसी के मौके पर अयोध्या अभेद्य किले में तब्दील हो गई है. पूरे जिले के अलावा खास अयोध्या में ऐसा सुरक्षा घेरा बनाया गया है कि, कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. आस-पास के तमाम इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

राउंड द क्लॉक जारी कवायद
धारा 144 के साथ ही जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर लगाए गए हैं. सुल्तानपुर सीमा, अंबेडकरनगर सीमा, बस्ती सीमा और गोंडा सीमा पर भी बैरियर लगाए गए हैं. पूछताछ व सघन चेकिंग के बाद किसी तरह की आवाजाही होने दी जा रही है. दोनों समुदायों के संगठनों पर कड़ी नजर.

कितनी सुरक्षा के साये में है अयोध्या
राममंदिर पर चल रही राजनीति रस्साकशी और तमाम संगठनों के शोर के बीच अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील किया गया है. एसपी सिटी अनिल सिंह ने बताया है कि, यहां धारा 144 तो पहले से ही लागू है.

सुरक्षा का फूल प्रूफ प्लान
डॉग स्क्वॉयड, बम स्क्वॉयड व खुफिया विभाग की टीमें
6 कंपनी पीएसी
2 कंपनी आरएफ
4 ASP
10 डिप्टी एसपी
10 इंस्पेक्टर
150 एसआई, 500 सिपाही

अयोध्या में तैनात किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों और घरों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे. प्रमुख स्थलों के साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की खास नजर रहेगी. बता दें कि, अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की तारीख 6 दिसंबर पर बाबरी एक्शन कमेटी यौम-ए-गम और विश्व हिंदू परिषद वाले विजय दिवस जैसे कार्यक्रम भी करते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *