अखिलेश की मुश्किलें बढ़ीं, मुलायम के बीमार पड़ने पर शिवपाल की नहीं होगी वापसी !

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा और ऐसा लगता है कि इस हार का मुलायम सिंह यादव पर कुछ ज्यादा ही असर पड़ा है. शायद इस वजह से वो बीमार हो गए हैं और सपा संरक्षक के बीमार होने से एक बड़ी बात पर पानी फिरता दिख रहा है. पार्टी को मिली करारी हार के बाद शिवपाल यादव की वापसी के कयास तेज हो गए थे. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा को फिर एकजुट करने की कवायद में लगे थे लेकिन उनके बीमार पड़ जाने से सबकुछ ढीला पड़ता दिख रहा है. चुनाव के दौरान भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार खराब हुई थी और अब रविवार शाम उनकी हालत फिर बिगड़ गयी है लेकिन इलाज के बाद सोमवार की सुबह तक उनकी हालत बेहतर हो गयी.

डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को सुबह कमजोरी लगी थी और इस दौरान शुगर भी बढ़ गया था. ऐसी स्थिति में सपा संरक्षक को शाम करीब पांच बजे संस्थान के छठवें फ्लोर पर स्थित प्राइवेट वार्ड में रखा गया. उन्हें हाईपर डायबिटीज और ग्लाइसिमिया यानी हाइपर टेंशन की शिकायत है. फिलहाल सोमवार की सुबह तक हालत में सुधार हुआ. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कोशिशों के बावजूद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव अब भी अपनी जिद पर अड़े हैं और बैकफुट पर आने को अब भी राजी नहीं है.

शिवपाल यादव ने सोमवार से लोकसभा चुनाव नतीजों की समीक्षा के साथ उपचुनाव की तैयारी की शुरुआत कर दी. समीक्षा बैठकें चार दिन तक चलने वाली है. इस करारी हार के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि समाजवादी नेताओं के साथ शिवपाल यादव भी एक ही मंच पर दिखेंगे लेकिन पिछले दिनों कानपुर आए प्रसपा (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सपा में वापसी को लेकर उठ रहीं अटकलों पर विराम लगा दिया था.

मुलायम सिंह के बीमार होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने विपक्षी पार्टी के साथ मेलजोल का प्रदर्शन किया. सोमवार को समाजवादी पार्टी संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हाल जानने सीएम योगी उनके घर पहुंचे. इस मौके पर मुलायम के बेटे अखिलेश यादव और छोटे भाई शिवपाल यादव भी उपस्थित रहे. ऐसे मौके पर एक दूसरे के धुरविरोधी अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ एक साथ हल्के-फुल्के अंदाज में दिखे. इस मुलाकात के दौरान योगी ने मुलायम का हालचाल जाना और उन्हें इस साल आयोजित कुंभ की स्मृति-पुस्तक भी भेंट की.

सीएम योगी बोले, रवि किशन को हम मनोरंजन के लिए लाए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *