2019 में बुआ और बबुआ बिगाड़ेंगे, नरेंद्र मोदी का खेल!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

उत्तर प्रदेश की सत्ता में कई सालों तक आसीन रहने वाली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती हैं. दरअसल, एबीपी न्यूज ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के कुछ वक्त बाद ही अपना सर्वे जारी किया है. इस सर्वे में कहा गया है कि अगर राज्य में सपा और बसपा का गठबंधन नहीं हो पाता तो एनडीए को आम चुनाव में 291 सीटें मिल सकती है, जो कि बहुमत के जादुई आकंड़े से 19 ज्यादा होंगी.

किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें
सर्वे में यह बात भी कही गई है कि अगर दोनों दलों का गठबंधन बना रहता है तो 534 सदस्यीय लोकसभा में एनडीए की सीटें घटकर 247 रह जाएंगी. यानि की बुआ (बसपा सुप्रीमो मायावती) और बबुआ (अखिलेश यादव) 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए मुसीबत बन सकते हैं, लेकिन अगर दोनों हाथ थामे रहते हैं तो.

2014 में बीजेपी को हुआ था फायदा
उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के केंद्र की सत्ता में आने में यूपी का बड़ा योगदार रहा था. यूपी में बीजेपी ने 80 में 71 लोकसभा सीटें जीती थीं. वहीं इस हालिया सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं तो उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन 50 सीटें जीत सकती है, वहीं बीजेपी को महज 28 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. इस हिसाब से उसे 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 43 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें : यूपी में तय हो गया सपा-बसपा का गठबंधन, कांग्रेस कर दी गई आउट !

वहीं अगर इस महागठबंधन में अगर कांग्रेस भी शामिल होती है, जिसके लिए पार्टी भरसक कोशिश कर रही है, तो उसकी जीत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. राज्य में तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इसने अपना दम दिखाया भी है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की सीट फूलपुर के अलावा कैराना में इसने जीत का लहराया था.

एक नजर इधर भी…

मायावती बोलीं ‘सांपनाथ-नागनाथ’ अखिलेश भी बोले ‘दोनों एक जैसे’

नबाव साहब की दुम है तो हनुमानजी मुसलमान: आजम खान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *