मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला किया तो…लगेगा….

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मेडिकल और पुलिस टीम पर हो रहे हमलों के बीच डीजीपी मुख्यालय ने आदेश जारी किए हैं.  जारी आदेश में कहा गया है कि, ये हमले अक्षम्य हैं. ये अपराध माफी के लायक नही हैं

पुलिसकर्मी लोगो के बीच संदेश पहुचाएं

डीजीपी मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि, जांच करने जा रही मेडिकल टीम और लॉक डाउन का पालन करवा रही पुलिस टीम पर हमला करना है जघन्य अपराध है, मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तुरन्त गिरफ्तारी हो और NSA की करवाई की जाए.

दोषियों से की जाएगी नुकसान की भरपाई

वहीं आदेश में कहा गया है कि, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कड़े कानून का कौड़ा चलेगा. संपत्ति की क्षति पहुचाने वालों के खिलाफ यूपी लोक तथा निजी क्षति वसूली अध्यादेश 20 धारा 3 की कार्रवाई होगी और क्लेम पिटीशन भी डाली जाएगी.

मुरादाबाद मामले पर भी सरकार सख्त

मुरादाबाद में मेडिकल टीम औऱ पुलिस टीम पर हमले में भी सरकार सख्त है. सरकार पहले ही दोषियों पर NSA लगाने के निर्देश दे चुकी है. इस मामले में 17 लोग गिरफ्तार हुए हैं. वहीं 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *