लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलेगी शराब, सरकार ने जारी किए आदेश

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : कोरोना वायरस के कहर को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के चलते शराब के ठेके और दुकानें भी बंद हैं. वहीं, शराब को लेकर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है. यूपी सरकार ने शराब और बीयर के उत्पादन की अनुमति प्रदान कर दी है. ऐसी संभावना है कि समीक्षा के बाद यूपी में जल्द शराब और बीयर की दुकान खोलने के भी आदेश जारी हो सकते हैं. लॉकडाउन में जहां सबकछ बंद है वहीं बीते कुछ समय से शराब की बिक्री को लेकर तमाम तरह की बाते सामने आ रही थी. दबी जुबान में लोग इस बात के समर्थन में हैं कि, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शराब की बिक्री शुरू हो जाए या होम डिलिवरी का सिस्टम कर दिया जाए. कुछ मुख्यमंत्रियों ने ये मामला उठाया भी था. बीयर और शराबबंदी से बड़े राजस्व की हानि भी हो रही है.

यूपी में उत्पादन के आदेश जारी

दरअसल, आबकारी विभाग ने शराब/ बियर का उत्पादन शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं, इसके बाद कयास लग रहे हैं कि, उत्पादन के साथ ही बिक्री भी शुरू हो जाएगी.

20 अप्रैल के बाद हो सकती है बिक्री शुरू

सरकार लॉकडाउन को लेकर 20 अप्रैल को समीक्षा करेगी, इसी समीक्षा के बाद सरकार यूपी में शराब बिक्री शुरू करने का ऐलान कर सकती है लेकिन शर्तों के साथ.

मंत्रियों ने भी दी थी रजामंदी

13 अप्रैल को वित्तमंत्री के साथ हुई मीटिंग में मंत्रियों ने भी इस पर सहमित जताई थी. तब वित्तमंत्री ने मुख्यमंत्री को सिफारिश भेज दी थी.सभी ने राजस्व की हानि की बात कही था.

यूपी में लगातार बढ़ रहे मामला

कोरोना संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए हैं, इस तरह राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 776 हो गई है. ये मामले 48 जिलों के हैं. इनमें से अब तक 69 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. इनमें आगरा के 10, गाजियाबाद के सात, मेरठ के 14, नोएडा के 24, लखनऊ के छह, पीलीभीत और बरेली से दो-दो, कानपुर, शामली, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक इस बीमारी से 13 लोगों की मृत्यु हुई है.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *