दुखद: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी का निधन, एम्स पहुंचे गडकरी और हर्षवर्धन

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: मोदी सकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज को लेकर एक दुखद खबर है. सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है. देर शाम उनकी तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

रिपोर्टस के मुताबिक उनको हार्ट अटैक हुआ था उसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया था. एम्स अस्पताल प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है. सुषमा स्वराज एक अरसे से बीमार थी कुछ दिन पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था.

एम्स पहुंचे गडकरी और हर्षवर्धन
सुषमा स्वराज की तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद ही उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया था. हालत गंभीर थी उनका हाल लेने नितिन गडकरी औऱ हर्षवर्धन भी पहुंचे थे. वहीं अब उनके निधन की खबर के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *