पति ने पत्नी से कहा, मैं तुम्हारे लिए सरप्राइज लाया हूं, आंखें बंद की और…

अपना लखनऊ

नई दिल्ली : आजकल दोस्त हो या फिर फैमिली सरप्राइज देने का ट्रेंड इतना हो गया है कि कब ये शॉक में बदल जाए, पता ही नहीं चलता है. कुछ ऐसी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को सरप्राइज के काम पर बड़ा सा शॉक दिया है, जिससे हर कोई हैरान है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में एक पति अपनी पत्नी की बात न मानने से परेशान था. जानकारी के मुताबिक, शख्स की पत्नी बिना उसी इजजात लिए पढ़ाई कर रही थी, जो उसे पसंद नहीं था. जिसके बाद शख्स ने पत्नी को सबक सिखाने के लिए सरप्राइज देने का प्लान किया.

30 साल के रफीकुल इस्लाम ने 21 साल की अपनी पत्नी हवा अख्तर को आंखों पर पट्टी बांधकर उसके मुंह पर टेप लगा दिया, और कहा कि वह उसे सरप्राइज देने जा रहा है। पत्नी को सरप्राइज देने की बजाय शख्स ने उसका हाथ पकड़ कर छोड़ दिया और उसकी पांचों उंगलियां काट दीं। इतना ही नहीं डॉक्टर दोबारा उन उंगलियों को जोड़ न पाए, इसलिए उसे कूड़े में फेंक दिया.

इस्लाम, जो संयुक्त अरब अमीरात में एक प्रवासी कामगार है, ने अपनी पत्नी को चेतावनी दी थी कि अगर उसने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. पत्नी के साथ पति की इस क्रूर हरकत की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, कुछ लोग इसे पति की क्रूर मानसिकता करार दे रहे हैं, तो कुछ लोग इसे पागलपन बता रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *