सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हमला, शातिर अपराधी ने ऐसे हथियार से दिया अंजाम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल!
प्रजापति पर हमले की घटना जेल के अस्पताल वार्ड में हुई, यहां गायत्री प्रजापति अपनी कई बीमारियों का इलाज करा रहे हैं. मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे सफाई ड्यूटी पर तैनात कैदी विश्वास से हुई तीखी बहस के दौरान नाराज कैदी ने मेज की दराज से कैंची निकाल ली और प्रजापति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसी बीच हंगामा और चीख-पुकार सुनकर बाकी कैदी और जेलकर्मी वहां पहुंचे ।
Read More