अलीगढ़ का ये कचौड़ी वाला तो करोड़पति निकला, टन ओवर सुन खुली रह जाएंगी आंखें
व्यापारी के संबंध में बीते दिनों स्टेट इंटेलीजेंस ब्यूरो लखनऊ को शिकायत प्राप्त हुई. मामला लखनऊ से अलीगढ़ पहुंचा तो अलीगढ़ वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी के अधिकारियों ने पहले कचौड़ी वाले की दुकान की तलाश की. दुकान मिलने के बाद दो दिन तक आस-पास बैठकर बिक्री का जायजा लिया. इसके बाद विभाग की टीम 21 जून को सर्वे करने पहुंची. सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई तो व्यापारी ने खुद ही हर माह लाखों रुपये के टर्न ओवर की बात स्वीकार कर ली. ग्राहकों की संख्या, कच्चे माल की खरीद, रिफाइंड, चीनी व गैस सिलेंडर खर्च के बारे में दुकानदार ने सभी जानकारी दे दी
Read More