जन्माष्टमी: बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से 2 की मौत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु
बांके बिहारी मंदिर में रात 12 बजे श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया. इसके बाद ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार हुआ. इस दौरान कपाट बंद थे. भक्त मंदिर के आंगन में इकट्ठा होते रहे. रात 1.45 बजे कपाट दोबारा खोले गए. इसके बाद 1.55 बजे मंगला आरती शुरू हुई. मंदिर के आंगन में एक साथ करीब 800 भक्त आ सकते हैं. लेकिन अनुमान है कि यहां क्षमता से 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए. भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा ।
Read More