उपचुनाव से पहले सपा को लगा दोहरा झटका…

अपना अलीगढ़ अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उपचुनाव में जीत के दावों के बीच समाजवादी पार्टी को दोहरा झटका लगा है. 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सपा को दो सीटों का नुकसान होता दिख रही है. यहां दो सीटों पर सपा और सपा के गठबंधन वली रालोद के उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए हैं. जिसकों लेकर सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है.

घोसी में सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज
घोसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह का नामांकन खारिज हो गया है. बताया जा रहा है कि, उनके नामांकन में पार्टी संबल का जो पेपर लगा था उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर ना होने का मामला सामने आ रहा है. रिटर्निंग ऑऑफिसर विजय मिश्रा के मुताबिक फ़ॉर्म ए और फॉर्म बी में जरुरी औपचारिकताएं पूरी ना होने पर पर्चा खारिज हुआ है. पर्चा खारिज होने के बाद सपाईयों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाकर प्रदर्शन भी किया.

सुधाकर ने नर्दलीय भी भरा था पर्चा
हालाकि, सपा के लिए राहत वाली बात ये भी है कि, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने घोसी से निर्दलीय तौर पर भी पर्चा भरा जो कि सही पाया गया है. अखिलेश यादव ने पार्टी से उनका पर्चा खारिज होने के बाद जनता से अपील की है कि, घोसी में निर्दीलय सिधाकर सिंह उनके प्रत्याशी होंगे और आप लोग उन्हें सपा प्रत्याशी के तौर पर वोट दें.

इगलास में रालोद प्रत्याशी का पर्चा खारिज
अलीगढ़ की इगलास विधानसभा क्षेत्र से रालोद-सपा की प्रत्याशी सुमन दिवाकर का पर्चा खारिज हो गया है. सुमन दिवाकर ने भी पर्चा खारिज होने के बाद नामांकन के लिए पर्याप्त समय नहीं दिए जाने का आरोप लगा है. सुमन दिवाकर के नामांकन खारिज होने में चुनाव अधिकारी अंजनी कुमार ने कहा कि, वो निर्धारित समय में जाति प्रमाण पत्र और फॉर्म बी जमा नहीं करा पाईं

सुमन दिवाकर का आरोप
सपा-रालोद प्रत्याशी सुमन दिवाकर का आरोप है कि, जानबूझकर उनका पर्चा खारिज किया गया है. नामाकन के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया जबकि वो समय से पहले वहां पहुंच गई थीं. सुमन का कहना है कि, ढाई बजे वो चुनाव अधिकारी के ऑफिस पहुंच गई थीं. नामांकन का अंतिम समय तीन बजे था और उन्हें 2 बजकर 50 मिनट पर अंदर बुलाया गया उतना ही नहीं जिनके पास उनका फॉर्म बी था उनको कार्यालय में घुसने ही नहीं दिया गया. सुमन दिवाकर अब कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही हैं. हालांकि, नामांकन का आखिरी दिन सोमवार था अब 21 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है.

व्हाट्सऐप पर खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *