दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बात- वैक्सीन की बर्बादी को रोकना होगा-PM, अभी सम्पूर्ण लॉकडाउन की जरुरत नहीं, 11-14 अप्रैल तक हम टीका उत्सव मनाएं, कोरोना की लड़ाई में नौजवान आगे आएं, दवाई भी और कड़ाई भी दोनों ही जरूरी, वैक्सीन के बाद नियमों का पालन जरूरी।
1- दिल्ली: अनिल देशमुख को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SC से अनिल देशमुख की याचिका खारिज, बॉम्बे HC के फैसले में दखल देने से इंकार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए हैं आदेश।
2- छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने कोबरा कमांडर को रिहा किया, कोबरा कमांडर राकेश्वर सिंह मन्हास रिहा हुए, बीजापुर हमले में नक्सलियों ने किया था कैद, 3 अप्रैल को बीजापुर में हुआ था नक्सली हमला।
3-लखनऊ: सीएम योगी ने जिलों में नोडल अफसर भेजें, जहां ज्यादा कोविड केस,वहां नोडल अधिकारी, सीएम कार्यालय लखनऊ से करेगा मॉनिटरिंग, नोडल अफसर जिलों में 15 दिन प्रवास करेंगे, संक्रमण रोकथाम के लिए उठाएंगे प्रभावी कदम, विपिन कुमार जैन लखनऊ के नोडल अधिकारी अंजनी कुमार सिंह कानपुर के नोडल अधिकारी, आलोक सिंह अपर निदेशक सूडा प्रयागराज गए, अमनदीप हुली को गाजियाबाद की जिम्मेदारी, रवींद्र सिंह नोएडा के नोडल अधिकारी बनाए गए, संदीप कुमार वाराणसी,प्रवीण मिश्रा मेरठ जाएंगे, पवन अग्रवाल गोरखपुर,अनिल कुमार सिंह झांसी, अरविंद चौहान आगरा, मनोज कुमार सहारनपुर, मनोज कुमार बरेली,डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी मुरादाबाद भेजे गए।
4- लखनऊ: लखनऊ समेत 7 जिलों में नाइट कर्फ्यू, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू, नोएडा, वाराणसी, कानपुर में नाइट कर्फ्यू, प्रयागराज में कोरोना के चलते नाइट कर्फ्यू, लखनऊ में 16 अप्रैल तक रहेगा नाइट कर्फ्यू, गाजियाबाद, नोएडा में 17 अप्रैल तक कर्फ्यू, मेरठ में 18 अप्रैल तक रहेगा नाइट कर्फ्यू।
5- लखनऊ: IAS आराधना शुक्ला कोविड पॉजिटिव, पूर्व IAS प्रदीप शुक्ला भी कोरोना पॉजिटिव, PCS समीर वर्मा भी कोविड पॉजिटिव हुए, विशेष सचिव वित्त हैं PCS समीर वर्मा।
6- फर्रुखाबाद: डीएम कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास, मौरंग व्यवसायी ने किया आत्मदाह का प्रयास, लेखपाल पर जमीन घोटाले का लगाया आरोप, मिलीभगत से बेची गई करोड़ों की जमीन, कार्रवाई न होने पर आत्मदाह का उठाया कदम, पुलिस ने मौरंग व्यवसायी को हिरासत में लिया, DM ने लेखपाल के खिलाफ जांच के दिए आदेश, कोतवाली फतेहगढ़ के कलेक्ट्रेट का मामला।
7- लखीमपुर: BJP प्रवक्ता के परिवार ने पार्टी से बगावत की, जुगुल किशोर की पत्नी ने निर्दलीय पर्चा भरा, पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय पर्चा भरा, पत्नी और बेटे ने जिला पंचायत का पर्चा भरा, पत्नी दमयंती किशोर और बेटे गौरव का नामांकन।
8- वाराणसी: काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी केस में फैसला, कोर्ट ने पुरातात्विक सर्वेक्षण के दिए आदेश, ज्ञानवापी परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण होगा, सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट का आदेश, पुरातत्व विभाग के 5 लोगों की टीम सर्वे करे-कोर्ट।
9-ग्रेटर नोएडा: अपहृत मासूम की हत्या का मामला, सपा की 8 सदस्यीय टीम पहुंचेंगे दादरी, 11 अप्रैल को पहुंचेगी सपा की टीम, परिवार से मिल जांच रिपोर्ट करेगी तैयार, जांच रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में करेगी प्रस्तुत, दादरी के वेद विहार कॉलोनी का मामला।
10- दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर फैसला, AIIMS में रुटीन सर्जरी पर रोक लगाई गई, AIIMS में शनिवार से केवल इमरजेंसी सर्जरी
11- दिल्ली: फिर दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, जंतर-मंतर पर अनशन की मांगी इजाजत, 13 अप्रैल से अनशन की मांगी इजाजत, DCP ऑफिस में अनशन के लिए आवेदन, अनिश्चितकालीन धरने की इजाजत मांगी
12- लखनऊ: यूपी में 24 घंटे में 8940 नए कोरोना मरीज, 24 घंटे में कोरोना से 39 मरीजों की मौत, यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 654404, यूपी में कोरोना से अबतक 9003 मौतें हुई, लखनऊ में सबसे ज्यादा 2369 कोरोना केस, लखनऊ में 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत, प्रयागराज में 1040, वाराणसी में 794 केस, कानपुर नगर में 368, बरेली में 133 केस, मेरठ में 222, गौतमबुद्धनगर में 134 केस।
