लखनऊ/नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं को दिवाली पर बेहद शानदार तोहफा दिया है.सरकार ने 1 लाख सिपाही भर्ती के वादे पर कदम बढ़ाते हुए अब 56,808 सिपाहियों की नई का ऐलान किया है. बता दें कि, सरकार 41,250 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया इस साल के शुरुआत से चल ही रही है.
कब से शुरू होगी भर्ती कब आयेगा रिजल्ट?
ये नई भर्ती 1 नवंबर से शुरू हो जायेगी और 30 नवंबर तक इसके आवेदन होंगे. 4 और 5 जनवरी को इसकी परीक्षा होगी. इस परीक्षा का परिणाम जून 2019 के तीसरे सप्ताह तक आ जायेगा. फायरमैन के 1924 पदो के लिए 5 नवंबर को विज्ञापन जारी हगा. जुलाई 2019 में इसका रिजल्ट आयेगा.
नई भर्ती में किसके कितने पद?
डीजीपी औप गृह सचिव अरविंद कुमार की लखनऊ में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में ऐलान किया गया कि, कुल 56,808 सिपाहियों की भर्ती होगी इस भर्ती में 51,216 सिपाही, 1924 फायरमैन और 3668 जेल वार्डन होंगे. 280 पदों पर पुलिस के घुड़सवारो की भर्ती भी की जायेगी.
इस पुलिस भर्ती में क्या होंगे नियम?
इस भर्ती प्रक्रिया में केवल लिखित परीक्षा होगी इंटरव्यू नहीं होगा. आरक्षण के नियम लागू होंगे सिविल पुलिस में महिलाओं के लिए 20 फीसदी पद आरक्षित रहेंगे.भर्ती ऐजेंसियों के माध्यम से की जायेगी परीक्षा के समय मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तौनात होंगे. पूरी प्रक्रिया पर STF की भी नजर रहेगी.
यूपी में अभी कितनी पुलिस है और कितने पद खाली हैं?
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया है कि, उत्तर प्रदेश में अभी करीब 42% पुलिसकर्मियों की कमी है. 2019 में जून-जुलाई तक 97 हजार सिपाहियों की भर्ती पूरी कर ली जायेगी. प्रमुख सचिव के मुताबिक मौजूदा समय में सूबे में 2.29 लाख पुलिस और पीएसी कर्मी हैं. जेल वार्डन के 50% और फायरमैन के 37% पद खाली हैं.
