इस टीवी स्टार ने लॉकडाउन में इस तरह की अलीगढ़ की बेटी शादी

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़:  बिग बॉस विजेता रह चुके आशुतोष कौशिक ने अलीगढ़ निवासी अर्पिता पाठक से शादी की है. मूलरूप से कौड़ियागंज व वर्तमान में सेंटर प्वाइंट निवासी एक्सिस बैंक की रीजनल हेड अर्पिता पाठक ने लॉकडाउन में बिग बॉस सीजन-2 के विजेता आशुतोष कौशिक के साथ सात फेरे लिए हैं. शादी के बाद नवदंपती व इनके परिवार के लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. दोनों परिवारों द्वारा शादी में खर्च की जाने वाली रकम को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा की गई है. शादी के बाद नवदंपती ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचना है तो घरों में रहें.

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रिश्तेदार

एक्टर आशुतोष कौशिक मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं. वह बिगबॉस सीजन-2 के साथ एमटीवी रोडीज 5 के विजेता भी रह चुके हैं. आशुतोष कौशिक ने बताया कि छह महीने पहले 26 अप्रैल की तिथि शादी के लिए तय हुई थी. लेकिन कोरोना के चलते शादी सादगी से संपन्न हो गई है. आशुतोष ने नोएडा के सेक्टर-100 में प्रतीक सोसाइटी स्थित अपने आवास पर शादी की जिसमें अर्पिता के भाई देवेश पाठक व मां विमलेश पाठक ही शामिल हुए। अन्य रिश्तेदार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए. अर्पिता के पिता शैलेंद्र पाठक का वर्ष 2018 में निधन हो गया था. ऐसे में चाचा शुभेंद्र पाठक ने वीडियो कॉल के जरिये नव दंपती को आशीर्वाद दिया. गौरतलब हो कि अर्पिता के दादा लीलाधर पाठक अंग्रेजी हुकूमत में पीसीएस अफसर रह चुके हैं. वह राजस्थान में एसडीएम रहे थे, चितौड़गढ़ से रिटायर्ड हुए थे.

ब्यूटी दीदी के नाम से जानी जाती हैं अर्पिता

परिवार के लोग अर्पिता को ब्यूटी दीदी के नाम से पुकारते हैं. यही वजह है कि अर्पिता पाठक को उनकी सहेलियां, रिश्तेदार, दोस्त आदि ब्यूटी दीदी के नाम से जानते हैं. अर्पिता का जन्म कौड़ियागंज में हुआ था. उनकी पढ़ाई शहर के अब्दुल्ला कॉलेज से हुई है. अर्पिता एएमयू के अब्दुल्लाह कॉलेज से बीएससी केमिस्ट्री ऑनर, एमबीए 2002 से पास आउट हैं और इस समय एक्सिस बैंक की रीजनल हेड हैं. दोस्तों के जरिए अर्पिता और आशुतोष की मुलाकात हुई थी.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *