बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगो ने दो भाईयों को कर दिया अधमरा

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: जिस तरह गाजियाबाद में छेडछाड की शिकायत करने पर विक्रम जोशी पत्रकार की दबंगो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसा ही मामला जनपद के खानपुर  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छेडछाड की शिकायत पुलिस में करने पर दबंगो ने युवती के भाईयों द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक के पिता ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके घरों में घूसकर लाठी डंडो से मारा पीटा। पीडित चिखते चिल्लाते रहे लेकिन किसी की उनके सामने हिम्मत नही हुई की दबंगो का विरोध भी कर सकें। जब इस मामले की वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर लेकर पांच आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

गाजियाबाद में भांजी से छेडछाड की शिकायत करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की दबंगो ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अभी इस घटना को एक सप्ताह भी पूर नही हो पाया कि अपनी बहन से छेडछाड का विरोध करने पर दबंगो ने घर में घूसकर दो भाईयों की जमकर पिटाई की है।  खानपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को गांव निवासी गुड्डू काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शनिवार दोपहर को भी गुड्डू ने पीड़ित युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। युवती के दो भाईयों ने जब आरोपी युवक की हरकत का विरोध किया तो उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। पीडित परिवार के एक युवक ने पुलिस से छेडछाड की शिकायत कर दी। शिकायत का पता चलने पर मौके पर पहुंचे आरोपी युवक के पिता व तीन अन्य लोगों ने युवती से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे दोनों भाईयों के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस मामले की मारपीट की वीडियों वहां खडी एक महिला ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियों को देखकर पुलिस थोडी देर बाद ही घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित परिजनों से  तहरीर ले ली। वहीं थाना पुलिस ने घायल युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा है। पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में गुड्डू व उसके पिता कमल  व उसके साथियों विजयपाल, प्रशांत व अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी बोले…
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खानपुर में छेडछाड का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छेडछाड के आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा  रही है।

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *