अजीबो-गरीब मामला, एक पैन कार्ड, दो शिक्षिका और दो जगह वेतन

अन्य जिले अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

एटा :  जिले में एक ही पैन कार्ड पर एटा और औरैया जिले में वेतन जारी होने पर एक शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया. कई जिलों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों का मामला सामने आया. इसके बाद एटा जिले में सभी शिक्षिकों के दस्तावेजों की जांच शुरू हुई, तब यह मामला सामने आया.

रोका गया वेतन

जिले के जैथरा विकासखंड स्थित कुंवर पाल प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया है. बीएसए के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है. बताया जा रहा है कि एक ही पैन कार्ड पर एटा और औरैया जिले में वेतन जारी होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद एटा बीएसए ने शिक्षिका के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की. जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर शिक्षिका का वेतन रोके जाने की कार्रवाई हुई.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए एटा से संवाददाता आसिफ की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *