पत्रकार विक्रम जोशी को पहासू में दी श्रद्दांजलि

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: पहासू कस्बे में नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को मीडियाकर्मियों की  बैठक हुई. बैठक में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर शोक व्यक्त किया गया तथा दिवंगत आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

देश के पत्रकारों में है रोष

इस दुःखद घटना को लेकर कस्बे से लेकर देश के सभी पत्रकारों में रोष है. आये दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं. पत्रकारों ने बैठक में  दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यबाही और परिवार को एक करोड़ रुपये व मृत मीडिया कर्मी की पत्नी को नौकरी परिवार के लालनपालन एवं शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार ले और उच्च स्तरीय से कठोर कार्यवाही करें  की मांग. तभी पत्रकार विक्रम जोशी की आत्माओं को शांति मिलेगी

2 मिनट का रखा मौन

इस अवसर पर सभी पत्रकार बन्धुओं ने दुःख जताया दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से कामना की पत्रकार विक्रम जोशी की आत्माओ को शांति दे और परिवार में दुःख सहने की शक्ति दे इस मौके पर विजय राघव, सुभाष शर्मा, प्रशांत शर्मा, पुनीत शर्मा, देवेंद्र गुरुजी, विनय गंगल, सुनील राघव, राजकुमार, मोनू सिंह,अनिल मीणा, फरीद अंसारी  उपस्थित रहे

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की खबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *