लखनऊ: कोरोनाकाल में शहरों से गांव आए मजदूरों के रोजगार को लेकर तमाम सवाल उठे, सरकार ने कहा कि, इस आपदा को अवसर में बदला जाए गांव पहुंचे मजदूरों के वहीं रोजगार मुहैया कराया जाए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार ने इस मुद्दे पर तमाम विकल्प तैयार किए, लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ मनरेगा में काम दिलाया. आयोग बनाकर मजदूरों का पंजीकरण कराया और अब योगी सरकार इसी कड़ी में यूपी के करीब 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने जा रही है. जिसका शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे.
क्या है पूरा प्रोग्राम ?
1- यूपी में 1.25 करोड़ रोजगार देने की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
2- यूपी के मजदूरों, श्रमिकों को रोजगार देने का कार्यक्रम
3-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी योजना का शुभारंभ करेंगे
4-सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा कार्यक्रम
5- यूपी के 31 जिलों में रोजगार देने पर होगा फोकस
6-प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं में कामगारों को मिलेगा काम
7-आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 2.40 लाख इकाइयों को 5900 करोड़ का ऋण मिलेगा
8- 1.11 लाख नई इकाइयों को 3266 करोड़ का ऋण दिया जाएगा
9- निजी निर्माण कंपनियों की ओर से 1.25 लाख कामगारों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
10- विश्वकर्मा श्रम सम्मान और ओडीओपी योजना के तहत 5000 कामगारों को मिलेगी टूल किट
11- मजदूरों और कामगारों से संवाद भी करेंगे पीएम मोदी
12- यूपी में ही प्रवासियों को रोजगार देने के लिए सीएम योगी का एक्शन प्लान तैयार
13- कल पीएम मोदी यूपी के सवा करोड़ लोगों को रोजगार देने के कार्यक्रम में ऑनलाइन करेंगे शिरकत
14- गोरखपुर, जालौन सहित 6 जिलों के लाभार्थियों से बात भी करेंगे पीएम मोदी
15- महिलाएं भी पीएम मोदी से अपना अनुभव साझा करेंगी
16- लॉकडाउन के बाद यह देश का सबसे बड़ा रोजगार देने वाला कार्यक्रम
17- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रवासी लौटे हैं
