नई दिल्ली (UP Board Exam 2022, upmsp.edu.in). उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट (UP Board Exam 2022 Date Sheet) यूपी के विधानसभा चुनावों के आधार पर तय की जाएगी (UP Vidhan Sabha Chunav 2022). कल यानी 8 जनवरी 2022 को चुनाव आयोग (Election Commission) ने विधानसभा चुनाव 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है (UP Vidhan Sabha Election 2022). अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) भी इसी हिसाब से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट तैयार कर सकता है.
किसी भी परीक्षा के दौरान फेक न्यूज (Fake News) का चलन काफी बढ़ जाता है. छात्र व अन्य लोग परीक्षाओं के संबंध में अफवाहें जारी करना शुरू कर देते हैं. इनसे बचने के लिए बेहतर रहेगा कि बोर्ड परीक्षा 2022 (Board Exams 2022) से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in देखते रहें. इससे जानकारी के पुख्ता होने की गारंटी रहेगी. जानिए, कब हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 (UP Board Exam 2022).
