नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड चेहरे या यूं कहिए कि, हिंदुत्व के पोस्टर बॉय योगी आदित्यनाथ की चुनावी राज्यों में भारी डिमांड है. जिन राज्यों में चुनाव की तारीख तय हो चुकी है वहां सीएम योगी के प्रचार की मांग जोर पकड़ रही है.
बता दें कि, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीख तय हो चुकी हैं. वहां चुनाव प्रचार भी जोरों पर है. इन चुनावों में सीएम योगी आदित्यनाथ की सबसे ज्यादा मांग छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हैं. दरअसल, योगी आदित्यनाथ ‘नाथ’ संप्रदाय के प्रमुख हैं और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में इस संप्रदाय का अच्छा खासा प्रभाव है. इसी सिलसिले में योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे और कई जनसभाओं को संबोधित किया. इससे पहले भी सीएम योगी रमन सिंह के नामांकन में छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे. उस वक्त रमन सिंह ने उनका भावपूर्ण स्वागत सत्कार किया था और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था.
इससे पहले के विधानसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिमांड रही है. योगी आदित्यनाथ गुजरात और त्रिपुरा चुनाव के दौरान भी उनकी काफी डिमांड रही थी. वहां जाकर भी उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया था.
छत्तीगढ़ में दो चरणों में चुनाव होना है, 12 नवंबर को पहले चरण में 18 और दूसरे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग होगी.
