UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द होमगार्ड जवान के पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके माध्यम से तकरीबन 40 हजार पदों की भर्ती की जाएगी. बता दें कि भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों को अप्लाई करने का अवसर दिया जा सकता है.
हांलाकि भर्ती के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है. लेकिन खबरों की मानें तो यूपी होमगार्ड विभाग जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. फ़िलहाल भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के मन में ये सवाल है कि होमगार्ड बनने के लिए उन्हें भर्ती परीक्षा में कितने नंबर लाने होंगे. इस सवाल का जवाब नीचे दिया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि, इन पदों पर चयन के लिए सामान्य वर्ग का कट ऑफ 60, अन्य पिछड़ा वर्ग का 50 व एससी/एसटी वर्ग का कट ऑफ 35 अंक रह सकता है. गौरतलब है कि भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी. हालांकि फ़िलहाल यह आंकडे, विभिन्न एक्सपर्टों द्वारा लगाए जा रहे अनुमान पर आधारित है. ऐसे में उम्मीदवारों को कन्फर्म जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना आने का इंतजार करना चाहिए.
