UP Teacher Recruitment 2021: यूपी बेसिक शिक्षा परिषद में होगी 51 हज़ार शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरा प्रोसेस

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद में 51,112 रिक्तियों का हलफनामा दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी थी. फिर सरकार की तरफ से ट्वीटर के माध्यम से भर्ती की घोषणा कर दी गई थी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जून 2021 को हुए PAB की बैठक में केंद्र सरकार को प्रदेश में 73,711 खाली शिक्षक पदों की जानकारी दी गई थी.

Read More

सहायक अध्यापक भर्ती 2018: एक प्रश्न का विकल्प था गलत, HC ने सुनाया बड़ा फैसला

याचिका में छह सवालों के उत्तर को लेकर चुनौती दी गई थी. इनका कहना है कि भर्ती प्राधिकारी ने जिन उत्तरों को सही माना है वह सही नहीं है. कोर्ट ने इनमें से सिर्फ एक प्रश्न संख्या 60 को लेकर की गई आपत्ति को ही सही माना. कोर्ट ने कहा है कि यदि एक अंक पाने के बाद अभ्यर्थी मेरिट में आ जाता है तो उसे नियुक्ति दी जाए.

Read More

UP Home Guard Recruitment 2021: परीक्षा में आएंगे इतने नंबर तभी होगा यूपी होमगार्ड भर्ती में चयन

भर्ती के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है. लेकिन खबरों की मानें तो यूपी होमगार्ड विभाग जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.

Read More

BBAU Entrance Exam 2021: 28 सितम्बर से होगी BBAU की प्रवेश परीक्षा, पहले देख लीजिए शेड्यूल

विश्वविद्यालय के पांच साल के एकीकृत पाठ्यक्रम, डिप्लोमा और अन्य में एडमिशन के लिए भी परीक्षा देनी होगी. बता दें कि परीक्षा सीबीटी मोड, हाइब्रिड या पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. जिसमें परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के एमसीक्यू आधारित प्रश्न पूछे जाएंगें.

Read More

UPSSSC PET 2021: परीक्षा में ना करें ये गलती, होगा बड़ा नुकसान

आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीईटी में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे गए थे. दरअसल परीक्षा में कई उम्मीदवारों ने सभी 100 प्रश्नों के उत्तर दिए हैं. जबकि उन्हें सभी प्रश्नों के सही उत्तर नहीं पता थे.

Read More

UP BEd Counselling 2021: यूपी बीएड काउंसलिंग आज से शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

जिन उम्मीदवारों की रैंक 1 से 75000 के अन्दर है, वे ही राउंड-1 काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे. लखनऊ विश्वविद्यालय 25 सितंबर, 2021 को राउंड-1 के लिए सीट आवंटन सूची जारी करेगा. उम्मीदवारों को अपनी सीटें कन्फर्म करनी होगी और 26 से 28 सितंबर तक शुल्क का भुगतान करना होगा.

Read More

Rampur News: टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा टीचर से बचने के लिए भागती है, लेकिन वह उसे जबरन पकड़ लेते हैं. वह बचने का प्रयास करती है लेकिन वह उसके चेहरे पर केक लगा रहा है. वह छात्रा से यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि कौन बचाएगा? आया कोई?

Read More

बाढ़ भी नहीं फेर सका इस बच्ची के जज्बे पर पानी, नाव चलाकर जाती है स्कूल

बाढ़ से जूझ रही संध्या निषाद का एक वीडियो स्कूल जाते हुए वायरल हुआ था. इसमें वह खुद ही नाव चलाकर जाती दिख रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने संध्या निषाद के मुश्किल हालातों में भी स्कूल जाने की जमकर तारीफ की. राहुल गांधी तक यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने भी संध्या निषाद की जमकर तारीफ की है.

Read More

UPPSC Recruitment 2021 : 26 सितंबर को होगी इंटर कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा, जानें एडमिट कार्ड का स्टेटस

यूपपीएससी इंटर कॉलेज लेक्चरर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा. इससे पहले लेक्च्चरर भर्ती परीक्षा 19 सितंबर को प्रस्तावित थी. आयोग ने चार अगस्त को नोटिफिकेशन जारी करके परीक्षा की तिथि में बदलाव की जानकारी दी थी. यूपीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा.

Read More

UP Home Guard Recruitment 2021: 10वीं पास के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में जल्द ही 30,000 महिला होमगार्ड की भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) आयोजित की जाएगी. यह भी बताया गया है कि इस भर्ती की तैयारी शुरु हो चुकी है. यहां तक कि विभाग ने इससे सम्बंधित प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. अब बस मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्णय आने की देर है.

Read More