नोएडा : दिल्ली एनसीआर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश को गोली लगी और वो घायल हो गया. फिलहाल, घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला नोएडा थाना 20 के पास सेक्टर 14A स्थित शनि मंदिर के पास का है. जहां चैकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी.
जानकारी मिल रही है कि पुलिस शनि मंदिर क पास चेकिंग अभियान चला रही थी की तभी एक संदिग्ध कार वहां से गुजरती दिखी. पुलिस ने कार रोकने को कहा लेकिन फिर भी कार रोकी नहीं गयी. पुलिस के कार रोकने का इशारा करने के बाद भी जब गाड़ी नहीं रोकी तो पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी और फिर बदमशों ने भी फायरिंग शुरू कर दी. मुठभेड़ शुरू होने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और फिर एक बदमाश को पकने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की.
इस मुठभेड़ में सूंदर भाटी नाम के गैंग का पर्दाफाश हुआ और इस गैंग के एक शार्प शूटर बालेश्वर भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, मुठभेड़ के दौरान बालेश्वर भाटी के पैर में गोली लग गयी. जिसके बाद अभियुक्त को पकड़ लिया गया और फिर घायल हालत में इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस ने पकड़े गये बदमाश के पास से एक कार, लूटा गया मोबाइल, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये हैं.
लाख कोशिशों के बाद भी बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं लेकिन फिर भी एक के बाद एक मुठभेड़ में ये बदमाश या तो घायल हो रहे हैं या फिर मारे जा रहे हैं. देखना ये होगा की कब और कैसे इन गतिविधियों और ऐसी परिस्थितियों से राज्य सरकार निपटती है.
