मुबंई: दीपिका-रणवीर के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है क्योकि दीपिका-रणवीर इटली में शादी की सभी रस्मों को पूरा करके मुंबई लौट चुके है. दीपिका ने मुंबई पहुंचते ही रणवीर के साथ गृहप्रवेश की खास रस्म निभाई है. रणवीर के घर वालों ने दीपिका का धूमधाम से स्वागत किया और अब दीपिका रणवीर संग मुंबई में उनके घर पर ही रहेंगी.
आपको बता दें कि दीपिका रणवीर के घर नई-नवेली दुल्हन की तरह पहुंचीं. दीपिका के हाथों में मेहंदी, माथे पर लाल सिंदूर, लाल चूड़ा, कांजीवरम रेड दुपट्टा ओढ़े हुए थीं. दीपिका इस ट्रेडिशनल लुक में बहुत सुन्दर लग रही थी. इसी के साथ रणवीर सिंह भी सफेद कुर्ता-पजामा और पिंक जैकेट पहने नजर आए.

रणवीर के परिवार ने बहू के स्वागत के लिए खास तरीके से तैयारी कर रखी थी. इस खास मौके पर रणवीर के मां-पापा और बहन मौजूद रहे. दोनों की शादी के खास मौके पर रणवीर के पति ने फिल्मी अंदाज में खास कमेंट भी किया था कि ये दीवानी तो भवनानी हो गई.

ये तो सभी जानते है कि दीपिका की शादी के फंक्शन 14-15 नवंबर तक इटली के लेक कोमो में हुए थे. दोनों की शादी को प्राइवेट रखा गया था औऱ अब दोनों फिल्म इंडस्ट्री के खास दोस्तों के लिए 28 नवंबर को गैंड पार्टी देंगे.
