नई दिल्लीः महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. इसमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटें भी शामिल हैं. राजनीति के लिहाज से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की सियासी हवा का भी इन नतीजों से पता चलेगा. इन सीटों के नतीजे ही योगी सरकार की आगे की पॉलिटिक्स का रोड मैप तैयार करेंगे, वहीं विपक्ष की अगली रणनीति भी इन सीटों के रिजल्ट से तय होगी. पढ़िए लाइव अपडेट्स –
– प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना में भाजपा-अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार पाल 4128 वोट से आगे हैं.
– कानपुर के गोविंदनगर सीट पर तीसरा राउंड पूरा हो चुका है. भाजपा से सुरेंद्र मैथानी को 2370 वोट, कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 1563 वोट, बसपा से देवी प्रसाद को 154 वोट, सपा से सम्राट विकास को 310 वोट मिले हैं.
