एसएसपी साहब मुझे बचा लो, मेरा जेठ मेरे साथ…

अपना अलीगढ़ अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : अनूपशहर में रिश्तों को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने जेठ पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आऱोप लगाया है, महिला ने बुलंदशहर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है, महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर जल्द ही आरोपी जेठ को जेल भेजने की बात कही है ताकि उसे न्याय मिल सेक

शादी के बाद से ही थी नजर

महिला का कहना है कि दो मार्च 2016 को उसकी शादी अनूपशहर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी. पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था. आरोप है कि 12 दिसंबर 2018 को पीड़िता अपने कमरे में थी। उसी दौरान उसका जेठ अंदर घुस आया और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया. शाम को पीड़िता ने अपने पति और सास-ससुर को मामले की जानकारी दी, जिस पर पति ने उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया.

अलीगढ़ एसएसपी ने ट्रांसफर किया केस

महिला अलीगढ़ निवासी है. लिहाजा उसने पहले अलीगढ़ में पुलिस से शिकायत की मगर अलीगढ़ पुलिस ने से घटनास्थल बुलंदशहर जिले का बताते हुए उसे यहां भेज दिया गया. पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई. एसएसपी ने अनूपशहर कोतवाल को प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *