इंतजार हुआ खत्म, सुशांत-सारा की ‘केदारनाथ’ का पहला पोस्टर आया सामने

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘केदारनाथ’ का काफी इंतजार और तमाम विवादों के बाद पहला लुक सामने आ गया है. फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लीड किरदार में नजर आएंगी. ‘केदारनाथ’ का पोस्टर जारी करने के साथ-साथ फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है. इस फिल्म को डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर ने डायरेक्‍ट किया है. बता दें कि फिल्म ‘केदारनाथ’ इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होगी.

आपको बता दें कि फिल्म के पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत की पीठ पर सारा अली खान बैठी हुई नजर आ रही हैं. इस फिल्म में सुशांत सिंह एक पिट्ठू का किरदार निभा रहे हैं. बता दें कि पहाड़ी रास्‍तों पर पिट्ठू एक जगह से दूसरे जगह पर लोगों को पहुंचाने का काम करते हैं. इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्‍यू कर रही हैं. ‘केदारनाथ’ की शूटिंग उत्‍तराखंड में हुई है. सुशांत की फिल्म ‘केदारनाथ’ को प्रज्ञा कपूर और रोनी स्क्रूवाला साथ में प्रोड्यूस कर रहे हैं.

सारा अली ने अपने करियर की ये पहली फिल्म साइन की थी. लेकिन फिल्म के मेकर्स के बीच में विवाद पैदा हो जाने की वजह से फिल्म की शूटिंग में अड़चन आ गई थी. जिसके बाद सारा ने इसी बीच रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म ‘सिंबा’ साइन कर दी थी. इसी वजह से ये माना जा रहा था कि वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिंबा’ से डेब्‍यू करने वाली हैं. लेकिन अब जब ‘केदारनाथ’ का पहला पोस्टर और फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है तो ऐसे में ये साफ है कि सारा अली खान ‘केदारनाथ’ से अपना डेब्यू कर रही हैं. ये फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज हो जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *