UPSSSC भर्ती 2018: जेई के 14,77 पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें Apply

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवर अभियंता (जेई) के 1477 पदों के आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू हो गए हैं. आयोग की ओर से आधिकारिक तौर कहा गया है कि इस बार ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ फीस भी जमा की जा सकेगी. आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है. वहीं, इसमें किसी भी तरह का संशोधन 7 दिसंबर तक किया जा सकेगा.

सोमवार को इन भर्तियों के बारे में जानकारी देते हुए आयोग के सचिव अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा, अवर अभियंता विद्युत् यांत्रिक 148, अवर अभियंता सिविल 982, अवर अभियंता जलकल 111, अवर अभियंता मुद्रण ओवरसियर छह व अवर अभियंता विद्युत् के सात पद हैं. अवर अभियंता कृषि अभियंत्रण के 129 आदि पदों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे.

किसके लिए कितनी फीस
अनारक्षित वर्ग के लिए फीस 200 रुपए और ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपए रखा गया है. ओबीसी के लिए फीस 200 रुपए व ऑनलाइन शुल्क 25 रुपए, एसटी फीस 80 रुपए व ऑनलाइन शुल्क 25 रुपए और निःशक्त वर्ग को फीस नहीं देनी होगी. ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर लाग इन करना होगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *