तेज हवाओं के साथ बारिश ने बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज, देखें PICS

अपना एनसीआर

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली-एनसीआर में हल्‍की बारिश (Delhi-NCR Weather) का सिलसिला जारी है. इस वजह से ठंड में इजाफा हुआ है, लेकिन वायु प्रदूषण ‘गंभीर’ से ‘मध्‍यम’ श्रेणी में आ गया है. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक,आज यानी शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 132 है, जो कि मध्यम श्रेणी में है.

जबकि शुक्रवार को AQI 273 ‘खराब’ श्रेणी में था. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में आज भी मध्यम बारिश जारी रह सकती है, तो आसमान में बादल छाए रहेंगे.

बता दें कि शुक्रवार रात से दिल्‍ली और आसपास के कई इलाकों में हल्‍की बारिश जारी है. यही नहीं, इस दौरान राजधानी दिल्ली के मंडावली के अंडरपास में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 इस वजह से मौसम ठंडक बढ़ गयी है. आईएमडी के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्‍ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *