यूपी में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, यहां जानें कब-कब होगी वोटिंग

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों (Lok Sabha Election Date) का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव 7 चरणों में होंगे. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी सात चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को, दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल, चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल, पांचवें चरण के लिए 6 मई, छठे चरण के लिए 12 मई और सातवें चरण के लिए वोटिंग 19 मई को होगी. नतीजे 23 मई को आएंगे.

यहां जानें यूपी की किस सीट पर किस चरण में वोटिंग होनी है-

पहला चरण- 11 अप्रैल (8 सीट)

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर

दूसरा चरण– 18 अप्रैल (8 सीट)

नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी

तीसरा चरण– 23 अप्रैल (10 सीट)

मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत

चौथा चरण– 29 अप्रैल (13 सीट)

शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर

पांचवां चरण– 6 मई (14 सीट)

धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा

छठा चरण– 12 मई (14 सीट)

सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही

सातवां चरण– 19 मई (13 सीट)

महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

लोकप्रिय वीडियो
केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर विवादित बयान, ‘एक मुस्लिम का लड़का, ब्राह्मण कैसे हो सकता है?’
लोकसभा चुनाव 2019 उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग चुनाव बीजेपी पीएम मोदी

हो गया लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, जानिए किस राज्य में किस तारीख को होगा मतदान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में एक चरण में चुनाव होगा.

सवाल आरक्षण : सवर्णों देना कितना सही कितना गलत

उन्होंने कहा, “कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान और त्रिपुरा में चुनाव दो चरणों में होगा, जबकि असम और छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में. झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा में चार चरणों में और जम्मू एवं कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव होगा.”

जिन राज्यों में एक चरण में चुनाव होंगे, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, लक्ष्यद्वीप, चंडीगढ़, दिल्ली और पुडुचेरी शामिल हैं.

व्हाट्सऐप पर खबरें जानने के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *