लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता एक सालों में कम नहीं हुआ है. योगी आदित्यनाथ गूगल टॉप ट्रेंड में नंबर बने हुए है. कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक योगी आदित्यनाथ दुनिया का सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में अब तक ट्रेडिंग बने हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू कश्मीर से लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों के सीएम में योगी आदित्यनाथ गूगल सर्च में नंबर वन बने हुए है, जबकि मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का दूसरे नंबर पर कायम हैं. इस लिस्ट में योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मायावती, वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कइयों को पीछे छोड़ दिया है.

गूगल ट्रेन मैप के अनुसार योगी आदित्यनाथ न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं. दरअसल, अन्य मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता उन्हीं के राज्यों में भी होती है, लेकिन योगी आदित्यनाथ के साथ ऐसा नहीं है. वे पिछले 12 महीने में अन्य राज्यों में भी काफी सर्च किए गए हैं.
2019 लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा असर
विशेषज्ञों का मानना है कि योगी की यह लोकप्रियता आगामी दिनों में भी बनी रहती है तो इसका असर 2019 लोकसभा चुनावों में देखने को मिल सकता है. एक राजनीतिक जानकार की मानें तो 2019 लोकसभा चुनावों में योगी की लोकप्रियता ही प्रदेश में बीजेपी के लिए हथियार बन सकती है.
यह भी पढ़ें : कहीं, आपके ब्लड बैंक में भी तो सप्लाई नहीं हो रहा सलाइन वॉटर वाला खून?
राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’
लोकसभा चुनाव 2019: सपा कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह ने दिए टिप्स, कहा…
