नई दिल्ली : जयपुर में हॉलीवुड स्टार निक जोनस के शाही शादी रचा चुकी प्रियंका चोपड़ा अब अपना रिसेप्शन देने जा रही है. प्रियंका ने मुंबई में बॉलीवुड के दोस्तों के लिए रिसेप्शन की तारीख 19 दिसंबर तय की है. प्रियंका और निक की शादी के रिसेप्शन के लिए एक खास शादी का कार्ड भी बनवाया है. गोल्डन और व्हाइट कलर के इस कार्ड में सबसे ऊपर लाल रंग का तिलक है और उसके नीचे सारी जानकारियां दी गई हैं.

इस कार्ड की खास बात ये है कि इसमें हर मेहमान के लिए एक अलग कार्ड बनाया गया है. तिलक के नीचे ही मेहमान का नाम भी लिखा गया है.
दिल्ली में दिया था रिसेप्शन
बता दें कि शादी के ठीक बाद प्रियंका और निक ने दिल्ली में एक खास रिसेप्शन पर दिया था. इस पार्टी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ खास मेहमान शामिल हुए थे. इस शादी में प्रियंका सिलवर कलर के लहंगे, लाल चूड़ा और सिंदूर में नजर आई थीं. वहीं, उनके दूल्हे निक जोनस ब्लैक कलर के सूट में दिखाई दिए थे.
इवेंट के बाद बदला नाम
जयपुर में शादी करने के बाद दिल्ली में एक इवेंट में शिरकत करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर नाम बदला है. बता दें कि शादी के बाद जब प्रियंका से पूछा गया था कि वह निक के साथ कितनी खुश हैं तब प्रियंका ने कहा था कि वह अपनी शादी को 10 में से 12 नंबर देना चाहेंगी, क्योंकि निक उनसे बहुत प्यार करते हैं और दोनों ही शादी से बेहद खुश हैं.
