योगी सरकार ने पेश किया यूपी का सबसे बड़ा बजट, ऐसा बना रिकॉर्ड…

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

LUCKNOW: तमाम सौगातों और संभावनाओं के साये में, पूरे सूबे की नजर योगी सरकार के बजट वाले पिटारे पर जमी थीं…राजनेताओं से लेकर जनता तक सभी के जहन में एक सवाल जोर मार रहा था कि, बजट में क्या होगा खास, क्या पूरी होगी आस…? (UP Budget )

बजट और वादे…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साल 2025-26 के लिए पेश अपने इस बजट से पुराने इतिहास को बदलकर नया भूगोल बना दिया…क्योंकि, 8 लाख, 8 हजार 736 करोड़ के भारी भरकम बजट में यूपी के बेहतर भविष्य और जनता की भावनाओं का बखूबी ख्याल रखा गया…प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पर निशाना साधा गया…बजट में 4 नए एक्सप्रेसवे समेत शिक्षा, मेडिकल कॉलेज, 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी, छात्राओं को स्कूटी के अलावा किसानों और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तमाम क्षेत्रों के लिए बजट आवंटित किया गया ।

सनातन को समर्पित बजट
यूपी के इस बजट (UP Budget ) में सबसे खास बात ये कि, बजट में धार्मिक एजेंडे को भी बूस्टर डोज दी गई है…महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद अब योगी सरकार की नजर Kashi, Mathura, Ayodhya, Kushinagar, नेमिषारण्य जैसी धर्मनगरियों पर खास दिखी है…सीएम योगी ने तो इस बजट को सनातनी बजट बताया है…।

विपक्ष का ताना और निशाना
सरकार ने अपने भारी-भरकम बजट में तमाम ऐलान कर दिए हैं…लेकिन विपक्ष इसे गड़बड़झाला और घोटाला बता रहा है…समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि, किसानों की उम्मीद सूख गई है. बजट देखकर बीजेपी के मंत्री और विधायकों के गले सूख गए हैं, उन्हें ही मंहगाई और बेरोजगारी पर जनता का गुस्सा झेलना होगा. हर बार बजट आता है और सरकार कहती है कि प्रदेश का सबसे बड़ा बजट है, ये हर सरकार यूज करती है. ये बजट नहीं बड़ा ढोल है जिसमें आवाज तो बहुत है पर अंदर से खाली है, बजट खोखला है. इस बजट का झोला खाली है, जनता को लग रहा है कि बजट आया ही नहीं है. जनता पूछ रही है कि प्रवचन तो आ गया पर बजट कब आयेगा?

कांग्रेस का भी तंज…
कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने कहा, “यूपी सरकार ने पिछली बार भी बहुत बड़ा बजट 7.18 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था पर सरकार विभागों को इसका 53 से 54 प्रतिशत ही बजट आवंटित कर पाई है। ऐसे में केवल आंकड़े बड़े कर देने से यूपी की जनता का भला नहीं होने वाला है। जनता की भलाई की सरकार की नियत, नियति और इच्छाशक्ति नहीं है. योगी सरकार ने अब तक के सबसे बड़े बजट में चौतरफा निशाना नगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है…सनातन को समर्पित बजट के लिए खास संदेश भी दिया है….ऐसे में सवाल ये है कि, इस संदेश के मायने क्या हैं…?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *