लखनऊ/अमेठी: आए दिन सुर्खियों में रहने वाला शिक्षा विभाग एक बार फिर चर्चाओं में है. और इस बार चर्चा का केंद्र बनी हैं एक ‘मैडम साहिबा’ और मैडम जी का नाम है अराधना शुक्ला. दरअसल, अनामिका शुक्ला (ANAMIKA SHUKLA) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में साइंस की अध्यापक है. अराधना शुक्ला (ANAMIKA SHUKLA) नाम की एक शिक्षिका पर आरोप है कि, वो एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ा रही थी यही नहीं इस सबसे उसने करीब 1 करोड़ का वेतन भी ले लिया.
कैसे खुली पोल ?
ये घोटाला उस वक्त पकड़ में आया जब यूपी के टीचरों का एक डाटाबेस तैयार किया जा रहा था. लेकिन विभाग के अधिकारियों की आंखें तब चौंध गई जब अंबेडकरनगर, बागपत, अलीगढ़, सहारनपुर, और प्रयागराज जैसे जिलों में एक ही नाम की शिक्षिका का रिकॉर्ड मिला. मानव सेवा पोर्टल पर शिक्षकों के डिजिटल डाटाबेस में शिक्षकों के पर्सनल रिकॉर्ड, प्रमोशन औऱ जुड़ने की तारीख दर्ज होती है. वहीं जब पोर्टल पर अनामिका शुक्ला का रिकॉर्ड अपलोड किया गया तो पता चला कि, अनामिका शुक्ला (ANAMIKA SHUKLA) एक ही पर्सनल डिटेल्स के साथ करीब 25 स्कूलों में सूचीबद्ध है.
13 महीनों में लिया 1 करोड़ का वेतन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों के लिए चलाया जाने वाला आवासीय स्कूल हैं. यहां पर अनुबंध पर शिक्षकों के रखा जाता है. और उन शिक्षकों को 30 हजार रूपए का वेतन मिलता है. जिले के हर ब्लॉक में एक कस्तूरबा गांधी स्कूल है. अनामिका शुक्ला (ANAMIKA SHUKLA) ने फरवरी 2020 तक यानि बीते 13 महीनो में इन स्कूलों से वेतन के रूप में करीब 1 करोड़ रूपए का भुगतान करा लिया. बता दें कि, अनामिका शुक्ला (ANAMIKA SHUKLA) मैनपुरी की रहने वाली है और अनामिका शुक्ला (ANAMIKA SHUKLA) को आखिरी बार फरवरी तक रायबरेली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में पढ़ाते पाया गया था लेकिन जब से फर्जीवाड़ा सामने आया है वो फरार बताई जा रही है
अब बैठी जांच, शिक्षिका फरार
अनामिका शुक्ला (ANAMIKA SHUKLA) के खिलाफ अलीगढ़ (ALIGARH) में मुकदमा दर्ज कराया गया है. और उनकी सेवा समाप्तकरने के आदेश दिए गए हैं. बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी (SATISH DWIVEDI) ने कहा है कि, इस मामले में जांच चल रही है. 25 स्कूलों में नौकरी की बात सोशल मीडिया पर चल रही है. इस मामले में अभी जांच की जा रही है.
