फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक ये दल कर रहा सत्ता वापसी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

दिल्ली : राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए जाना जाता है, कहा जाता है, एक बार को पार्टी और मीडिया के सर्वे गलत हो सकते हैं, लेकिन इस सट्टा बाजार का सर्वे कभी गलत नहीं होता, एक बार बाजार में जिसकी जीत पर दांव लग गया, उसकी जीत होना तय मानी जाती है, राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में फलोदी सट्टोरियों ने कहा की सूबे में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हुआ भी वही

लोकसभा चुनाव में किसका होगा बेड़ा पार

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में सबकी निगाहें फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी पर टीकी हुई है, फलोदी सट्टा बाजार में इस चुनाव को लेकर हजारों करोड़ों रुपए दांव पर हैं, 19 के महासमर में कौन शहांशाह बनेगा इस सवाल पर फलोदी सट्टा बाजार का कहना है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है, फलोदी के मुताबिक एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मोदी एक बार फिर पीएम बनेंगे

350 सीट मिल सकती हैं एनडीए को

फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को 330 से 350 सीटों तक मिल सकती हैं, यानि एक बार फिर देश में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है, वहीं कांग्रेस के खाते में 70 से 90 सीटें आ रही हैं और यूपीए के हिस्से में 130 से 150 सीटे, बाजार की आम भाषा में राहुल पर खाना और मोदी पर लगाना चल रहा है

क्या है खाना और लगाना ?

दरअसल फलोदी सट्टा बाजार में ये कोड वर्ड है यानि खाना मतलब हार और लगाना मतलब जीत, बता दें की फलोदी सट्टा बाजार देश का सबसे बड़ा सट्टा बाजार है, यहां सिर्फ क्रिकेट, चुनाव ही नहीं बरसात पर भी सट्टा लगाया जाता है, लोग बादल देखकर सट्टा लगाने लगते है की बारिश होगी या नहीं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *