पहले भत्तों पर लगाई रोक, अब सरकार ने लिया ये बड़ फैसला…

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. कोरोना संकट में व्यवस्थाओं में हो रहे खर्च के बीच सरकार ने फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अभी तक नौकरी और  रोजगार पर जोर दे रही सरकार ने ऐलान किया है कि,  प्रदेश में  इस साल कोई भी सरकारी नौकरी  सृजित नहीं होगी. इलके अलावा कोई नई योजना भी शुरू नही होगी. सिर्फ जनहित से जुड़े विकास कार्य होंगे. इसके साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि, राजस्व बचाने के लिए इस साल योगी सरकार कोई नई गाड़ी भी नहीं खरीदेगी. और तो और सरकार ने कहा है कि, कुछ विभागों में कई पद सम्माप्त भी होंगे ।

भत्तों पर पहले ही रोक लगा चुक है सरकार 

इससे पहले सरकार 6 तरह के भत्तों को भी खत्म कर चुकी है इनमें सचिवालय भत्ता , पुलिस भत्ता खत्म होगा, नगर प्रतिकर , जेई अनुमन्य भत्ता खत्म होगा।PWD और सिंचाई भत्ता खत्म किए जा चुके हैं कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में इसका निर्णय हुआ था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *