मोदी कैबिनेट का विस्तार, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी और किसे भेजा बुलावा

अन्य जिले बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार अपने कैबिनेट का कायाकल्प करने जा रही है. बुधवार शाम 6 बजे मोदी कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा. इस कैबिनेट के कायाकल्प में आधा दर्जन से ज्यादा पुराने नेताओं की छुट्टी होगी. इसी कड़ी में थावर चंद गहलोत को मंत्रिमंडल से हटाकर कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं, सात अन्य राज्यों के राज्यपाल भी बदल दिए. थावरचंद को कर्नाटक भेजे जाने से मंत्रिमंडल में एक और सीट खाली हो गई है. नए मंत्रिपरिषद में अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC) का प्रतिनिधित्‍व बढ़ने के पूरे आसार हैं. साथ ही साथ, कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी फोकस होगा. दरअसल, 2019 में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का ये पहला विस्तार है।

चुनावी राज्यों पर होगा फोकस

कई प्रमुख मंत्रालयों का जिम्‍मा खाली पड़ा है. इस कैबिनेट विस्‍तार के जरिए, 2022 में कई राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी संदेश दिया जाएगा. चुनावी राज्‍यों के नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलनी लगभग तय है. युवाओं के साथ-साथ अनुभवी नेताओं का एक बैलेंस बनाने की कोशिश होगी।

बिहार-यूपी से जुडे़ मंत्रियों के प्रदर्शन नाखुश पीएम
सूत्रों का कहना है कि, विस्तार और फेरबदल के इस दायरे में कम से कम एक दर्जन मंत्री आएंगे. चर्चा है कि इनमें आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी होगी. इसके अलावा पीएम मोदी बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दक्षिण के राज्य से जुड़े एक-एक मंत्रियों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

किस-किस को बुलावा…

मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय से फोन जा रहा है, जबकि सहयोगियों के साथ गृहमंत्री अमित शाह संपर्क में है. नड्डा के कार्यालय से असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील मोदी, नारायण राणे, शांतनु ठाकुर, निशिथ प्रमाणिक सहित एक दर्जन नेताओं को बुलावा भेजा गया है. जबकि शाह ने लोजपा के नए अध्यक्ष पशुपति पारस को दिल्ली बुलाया है. शाह ने मंगलवार को जदयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह, अन्नाद्रमुक और वाईएसआर कांग्रेस के साथ बातचीत की। वहीं, बुधवार को शाह अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से बातचीत करेंगे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *