उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस, तीन आईपीएस अफसरों का तबादला

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: प्रदेश सरकार (Uttar pradesh government) ने शुक्रवार देर रात 13 आईएएस (IAS) और तीन आईपीएस (IPS) अफसरों का तबादला कर दिया. बदायूँ, बस्ती, जौनपुर और श्रावस्ती समेत आधा दर्जन ज़िलों के कलेक्टर बदले गए हैं.

बस्ती के डीएम पर गिरी गाज
बस्ती जिले (Basti district) में हुई भाजपा नेता (BJP leader) की हत्या के बाद वहां के डीएम और एसपी दोनों का तबादला कर दिया गया है. आईएस आशुतोष निरंजन को वहां का नया डीएम (DM) और हेमराज मीणा को नया एसपी बनाया गया है. वहां एसपी के पद पर तैनात रहे पंकज कुमार को प्रतीक्षासूची में डाल दिया गया है. भाजपा नेता की हत्या के बाद से बस्ती के कार्याकर्ताओं में काफी नाराजगी थी. भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी डीएम-एसपी पर कार्रवाई को लेकर अड़े हुए थे.

कुमार प्रशांत गाजीपुर के नए डीएम
गाज़ीपुर (Gazipur) के डीएम भी हटाये गए हैं. कुमार प्रशान्त को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है. दिनेश कुमार सिंह जौनपुर के डीएम बने हैं. श्रावस्ती के जिलाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा श्लोक कुमार को हमीरपुर का एसपी बनाया गया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *