कोरोना काल में सबसे डरावनी खबर…3 महीने के बच्चे को हुआ कोरोना

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ :  बस्ती जिले में तीन महीने के एक बच्चे की कोरोनो वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बच्चे का सैंपल उसकी मां के साथ, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में टेस्ट के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार रात मिली. जिसमें बच्चे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जबकि मां की रिपोर्ट का इंतजार हैदोनों को हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

30 मार्च को हुई थी मौत

मां और बच्चे का संबंध उन युवाओं से है, जिनकी 30 मार्च को गोरखपुर में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी. माँ और बच्चा मिलाट नगर इलाके से हैं, जिसे कोरोनावायरस हॉटस्पॉट के रूप में मार्क किया गया है. जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष निरंजन ने कहा कि बस्ती में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 14 है.

लगातार बढ़ रहे मामले

उत्तर प्रदेश में टोटल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 558 है, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीँ 49 लोग इस जानलेवा बीमारी को हराकर ठीक भी हो चुके हैं.  देश की अगर बात की जाए तो भारत में COVID-19 संक्रमितों की संख्या 10,363 पहुंच  चुकी है. जिनमें से 1036 मरीज़ रिकवर कर चुके हैं तो दूसरी ओर 339 लोगों की  मौत भारत में इस भयानक बीमारी के कारण हुई है.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *