माधुरी के साथ सलमान ने किया डांस, VIDEO देख आपको भी याद आ जाएंगे पुराने पल

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं, लेकिन अपने दोस्तों से मिलने का कोई भी मौका सलमान छोड़ दें ये कैसे हो सकता है. इसी ‘हम आपके है कौन’ के 25 साल पूरे होने के मौके फिल्म के प्रोड्यूर्स ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग का शो रखा. इस शो में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, ‘नोटबुक’ की अभिनेत्री प्रनूतन बहल, निर्देशक सूरज बड़जात्या, दिग्गज अभिनेत्री बिंदू, सतीश शाह, रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा सहित कई फिल्मी हस्तियां शरीक हुईं.

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मन में 25 साल पहले वाले सलमान और माधुरी याद आ रहे हैं. वीडियो में सलमान माधुरी के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं. सलमान और माधुरी के इस डांस ने 25 साल पुरानी यादों को ताजा कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने इन दोनों के डांस को खूब एन्जॉय किया. तो आइए, अब आप भी देखिए यह वीडियो-

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *