सरकार के आए ‘अच्छे दिन’, पहले ही दिन यूपी में बिकी 300 करोड़ की शराब!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: लॉकडाउन 0.3 में शराब के ठेके खुलते ही लोगों के सब्र का बांध ऐसा टूटा की शराब की बिक्री के रिकॉर्ड भी टूट गए. अमूमन शांत और सन्नाटे वाले शहरों में लोगों का ऐसा हुजुम देखने को मिला कि, क जगह हालात हलकान करने वाले हो गए. लोगों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा. शराब की दुकान खुलने से पहले ही लोगों ने लंबी-लंबी लाइन लगा दी थी. कोई झोला लेकर आया था तो कोई बैग. जैसे ही 10 बजे लोग टूट पड़े. एक दिन में शराब बिक्री  का ऐसा  कीर्तिमान ये बना कि, एक अनुमान के मुताबिक यूपी में 1 दिन में करीब 300 करोड़ की शराब बिकी.

कहीं दिखा अनुशासन तो कहीं उड़ी धज्जियां

शराब के ठेके खुलने से पहले दुकानदारों ने भी पूरी तैयारी कर ली थी. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चूने से गोले बनाए थे, कहीं बेरिकेटिंग तो कहीं रस्सी से घेराबंदी की गई थी. छुट्टे पैसों की दिक्कत ना हो इशलिए लोग खुद ही शराब की कीमत जोड़कर रकम साथ लाए थे जिसको जितनी लेनी थी उतने खुले रूपए.

कहां कितनी बिकी शराब?

अनुमान के मुताबिक यूपी में जहां 300 करोड़ की शराब बिक्री हुई. राजधानी लखनऊ में करीब 8 करोड़ रूपए की शराब बिक गई वही करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे जिले रहे जहां 5 करोड़ या उसके करीब की शराब की बिक्री हुई. सहारनपुर में 1.40 करोड़ रूपए की शराब की बिक्री हुई. प्रयागराज में करीब 6 करोड़ रूपए की शराब बिकी तो प्रतापगढ़ में करीब 40लाख की वहीं गोरखपुर में भी ये आंकड़ा करीब 6 करोड़ का बताया जा रहा है. उत्तर प्रदेश लिकर सेलर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कन्हैया लाल मौर्य के मुताबिक गोतमबु्ध नगर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज जैसे दर्जनभर जिलों में सोमवार को करीब 5 करोड़ से भी ज्यादा की शराब की बिक्री हुई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *