73 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, जानिए पहले क्या था नाम, कैसे बना UP, खास बातें…

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ:  देश में सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रदेश ‘यूपी’ 24 जनवरी 2022 को 73 साल का हो गया. आज उत्तर प्रदेश (UTTARPRADESH) अपना स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम योगी आदित्यनाथ (CM YOGI ADITYANATH) ने उत्तर प्रदेश के 73वें स्थापना दिवस की बधाई दी है. साल 2018 में पहली बार राज्यपाल राम नाईक ने इस मौके पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया था ।

सीएम योगी ने दी बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOGI ADITYANATH) ने स्थापना दिवस पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, ‘क्रांतिभूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आइए, प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा को अपने आचरण, कर्तव्य और मूल्यों से सुवासित करें. हम सभी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के प्रति संकल्पवान हों।’

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भारत के इतिहास, कला-संस्कृति, साहित्य और राजनीति में उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने प्रभावशाली योगदान किया है. मेरी कामना है कि यह राज्य विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।’

24 जनवरी को क्यों मनाते हैं उत्तर प्रदेश दिवस (UTTAR PRADESH DIWAS)

दरअसल, आजादी के पहले अपना यूपी का नाम युनाइटेड प्रोविंस (यूपी) था. आजादी के बाद 24 जनवरी, 1950 को इसका नामकरण उत्तर प्रदेश हुआ. इस तारीख को ही प्रदेश की स्थापना दिवस मानते हुए पहली बार यूपी दिवस के आयोजन की परंपरा 2018 में शुरू की गई है।

खास बातें…

उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।

1950 में उत्तर प्रदेश का नाम बदला गया था। पहले इस राज्य को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था।

1834 तक यूपी बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन था. पहले तीन प्रेसीडेंसी बंगाल, बॉम्बे और मद्रास थे. इसके बाद एक चौथे प्रेसीडेंसी के गठन की जरूरत महसूस की गई, जिसके बाद चौथी प्रेसीडेंसी का गठन हुआ. जिसे आगरा प्रेसीडेंसी के रूप में जाना जाता है।

1858 में, लॉर्ड कैनिंग इलाहाबाद यानी की प्रयागराज चले गए, जिसके बाद पश्चिमी प्रांत का गठन हुआ।

1920 में विधानपरिषद के पहले चुनाव के बाद, लखनऊ में परिषद का गठन किया गया था, 1935 तक पूरा कार्यलय लखनऊ में ट्रांसफर कर दिया गया था, लखनऊ प्रांत प्रदेश की राजधानी बन गया।

साल 2017 में यूपी राज्य सरकार ने यूपी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस विचार के बाद 2018 में भारतीय स्वतंत्रता के 68 वर्ष में पहली बार लखनऊ में यूपी स्थापना दिवस मनाया गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *