लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यूपी की योगी सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने के बाद जनता की जेब काटने का आरोप लगाया है. प्रियंका ने ट्वीट करके कहा कि, ‘पहले महंगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महंगी बिजली की मार. उत्तर प्रदेश की BJP सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है. क्यों?’
पहले महँगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महँगी बिजली की मार: उप्र की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है। क्यों?
खजाने को खाली करके भाजपा सरकार अब वसूली जनता पर महँगाई का चाबुक चला कर रही है। कैसी सरकार है ये?https://t.co/yUbKb2q1jL
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 4, 2019
कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया, ‘खजाने को खाली करके BJP सरकार अब वसूली, जनता पर महंगाई का चाबुक चलाकर कर रही है. कैसी सरकार है ये?’ गौरतलब है कि यूपी में आने वाले दिनों में बिजली मंहगी हो सकती है. विद्युत नियामक आयोग ने खर्च में बढ़ोतरी और राजस्व में कमी को पूरा करने के मकसद से मंगलवार को बिजली की दरें 11.69 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया.
