लखनऊ : प्रियंका गांधी को जो यूपी के वोटरों को साधने का जिम्मा दिया गया है उसके लिए चुनावी मैदान में प्रियंका पूरे दमखम के साथ उतर गयी हैं और इसी के तहत तीन दिनों तक हर रोज करीब 12 घंटे यूपी के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिनिधियों से मिलने का फैसला किया है.
फिलहाल, लखनऊ में राहुल और प्रियंका गांधी इनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया रोड शो कर रहे हैं. कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लखनऊ की सड़कों पर हैं. इस रोड शो में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर,राजीव शुक्ला, पीएल पुनिया और आरपीएन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए हैं. कहा जा रहा है कि ये सभी जिस बस पर सवार है वो कांग्रेस के लिए काफी लकी है. प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों सहित लखनऊ के स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है.
प्रियंका के स्वागत के लिए सजा लखनऊ, पोस्टर्स पर लिखा- ‘मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका गांधी’
एक बार तो इस रोड शो में ऐसा भी हुआ जब बस को बिजली के तारों से होकर गुजरना पड़ा और इस वजह से थोड़ी देर के लिए बस को रोकनी पड़ी. इतना ही नहीं तारों की वजह से सभी नेताओं को नीचे की तरफ बैठना पड़ा. इससे पहले 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी राहुल और अखिलेश यादव ने रोड शो किया था लेकिन वो कारगर नहीं रही.
दादी ने बनाई थी ‘वानर सेना’ और पोती ने बनाई ‘प्रियंका सेना’
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर प्रियंका गांधी को सियासी पारी के लिए बधाई दी और लिखा कि “उत्तर प्रदेश में नए सफर और देश के लोगों की सेवा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं. आप मेरी बेस्ट फ्रेंड, परफेक्ट वाइफ और हमारे बच्चों की बेस्ट मदर रही हैं. इस वक्त बदले की राजनीति का माहौल है लेकिन मैं जानता हूं लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और अब उन्हें देश की जनता को सौंपते हैं. कृपया आप उन्हें सुरक्षित रखिएगा.”
LIVE: चुनावी रथ पर सवार हुए प्रियंका और राहुल, लखनऊ में उमड़ी समर्थकों की भीड़
प्रियंका के इस दौरे में रोड-शो और लखनऊ में एक सभा का भी कार्यक्रम है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, 3 दिन के प्रवास में प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां अपने-अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र के संगठन और वरिष्ठ नेताओं से एक-एक करके मुलाकात करेंगे. इसके बाद दोनों नेता 18 से 21 तक ‘ग्राउंड जीरो’ से बैठक के दावों की हकीकत परखेंगे.
